मंदिर के बाहर से बाइक चोरी, आरोपी CCTV में कैद

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 06:05 PM (IST)

खन्ना (सुनील): बैंक कालोनी के श्री गोपाल मंदिर के बाहर से बाइक चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार मंदिर के बाहर से पुजारी की बाइक चोरी कर ली गई। चोर और उसकी महिला साथी सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए हैं। पंडित अजय शास्त्री ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपनी बाइक मंदिर के बाहर खड़ी की हुई थी तो कुछ समय बाद देखा कि बाइक वहां नहीं थी। सी.सी.टी.वी. से पता चला कि एक व्यक्ति और महिला मंदिर में आए। व्यक्ति बाइक चोरी कर महिला को पीछे बैठाकर फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिल गई है। सी.सी.टी.वी. फुटेज से चोर तथा महिला का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash