शिव सेना नेता को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 03:10 PM (IST)

खन्ना (कमल): यहां शिव सेना हिंद यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रैस बयान द्वारा बताया कि गत कुछ समय से उसको व उसके परिवार को फेसबुक आई.डी. और फोन पर जान से मारने देने की धमकियां मिल रही हैं। उसने बताया कि कुछ दिन पहले खन्ना प्रशासन को इस बारे में जानकारी और दख्र्वास्त दी गई है, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

अजय गुप्ता ने बताया कि प्रशासन जानकारी प्राप्त करने के बाद भी टाल-मटोल कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिव सेना हिंद द्वारा खन्ना पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। यदि प्रशासन द्वारा इसकी पूरी तरह जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो वह खन्ना प्रशासन के खिलाफ मजबूरन एस.एस.पी. दफ्तर के सामने धरने पर बैठेंगे। गुप्ता ने कहा कि यदि इस दौरान उसका व उसके परिवार का कोई नुक्सान होता है तो उसका जिम्मेदार खन्ना प्रशासन होगा।

Vatika