लड़की ने दुखी होकर निगला जहर, मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 10:44 AM (IST)

खन्ना(सुनील): सिटी थाना-1 की पुलिस ने शिकायतकत्र्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कथित आरोपी मिट्ठू उर्फ लवलेश कुमार पुत्र विश्वामित्र निवासी खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।
 
शिकायतकत्र्ता के अनुसार उसकी 21 वर्षीय बेटी पिछले कई दिनों से गुमसुम रहती थी। कुछ दिनों पहले उसने अपनी मां को अलग कमरे में बुलाकर कहा कि उसके मिट्ठू उर्फ लवलेश कौशल से प्रेम संबंध हैं। मिट्ठू ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए तथा अब वह उससे कह रहा है कि वह उससे शादी नहीं करेगा। इस पर उसकी लड़की परेशान रहती थी। 

8 अप्रैल की रात सवा 11 बजे उसकी लड़की ने कथित आरोपी से तंग होकर घर में पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर लड़की को पहले खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया के उपरांत उसे डी.एम.सी. लुधियाना भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 9 अप्रैल को उक्त लड़की की मृत्यु हो गई। पुलिस ने कथित आरोपी मिट्ठू के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी।

Vatika