खाना बनाते समय सिलैंडर की पाइप को लगी आग, पति-पत्नी झुलसे

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 11:18 AM (IST)

खन्ना: पुलिस जिला खन्ना के अधीन आते गांव अलोड़ में घर में खाना बनाते समय गैस सिलैंडर की पाइप को अचानक आग लग गई, जिसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को बचाते समय उसके पति के हाथ भी झुलस गए। घायल महिला को पहले खन्ना के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक सहायता देते हुए हालत बिगड़ते देख पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रैफर कर दिया है। 

आगजनी में घायल हुई महिला सुनीता के पति विनोद कुमार ने बताया कि शाम के समय उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलैंडर की पाइप को आग लग गई, जिसमें धमाका होने से उसकी पत्नी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर पटियाला रैफर किया गया है। डाक्टरों के अनुसार सुनीता आगजनी में 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई है। 

गर्भवती है महिला  
एक अन्य मिली जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना में घायल हुई महिला गर्भवती बताई जा रही है, लेकिन अभी डाक्टर इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए कि इस घटना में पेट के अंदर पल रहे बच्चे को कोई नुक्सान पहुंचा है या नहीं क्योंकि घटना के दौरान उसके पेट व आसपास के अंगों में भी आग की लपटे पहुंच चुकी थीं। जब इस संबंध में उसके पति से बात की गई तो उसने भी पेट में पल रहे बच्चे के बारे में अभी कुछ बताने से मना करते हए कहा कि स्कैन के उपरांत ही पता चल पाएगा कि बच्चा अभी सुरक्षित है या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News