नहर में डूबे 2 दोस्तों में से एक का शव बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 11:08 AM (IST)

खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना के अधीन आती सरङ्क्षहद नहर के पवात पुल के पास गत दिनों डूबे 2 दोस्तों में से एक का शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नीलों नहर के पास बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह निवासी कोटाला ढाहा के तौर पर हुई है। मृतक के घर से मिले सुसाइड नोट व मृतक गुरदीप सिंह के भाई के बयानों पर पुलिस ने सुसाइड करने को मजबूर करने के आरोप में 2 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। कथित आरोपियों की पहचान कुलविंद्र सिंह और बलजीत सिंह के तौर पर हुई है। 

पुलिस को दिए बयानों में मृतक गुरदीप सिंह के भाई हरदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरदीप सिंह कोहाड़ा नजदीक एक फैक्टरी में काम करता था और उसका दोस्त कुलदीप सिंह भी साथ नौकरी करता था। दोनों 13 जून को मोटरसाइकिल पर फैक्टरी में काम करने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। तलाश करने पर पता चला कि गुरदीप सिंह ने नहर में छलांग लगा दी है जबकि गुरदीप को बचाने के लिए उसके दोस्त कुलदीप सिंह ने भी पीछे से छलांग लगा दी। हादसे के बाद दोनों का कोई अता-पता नहीं चला। 

भाई हरदीप सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह के सामान में से मिली डायरी में उसने लिखा था कि गांव के ही कुलविंद्र सिंह से उसने 15 लाख रुपए लेने हैं जो वह नहीं दे रहा है, जिससे वह बहुत परेशान है। मामले में एक बलजीत सिंह भी शामिल है, तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट और हरदीप सिंह के बयानों पर दोनों अरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। 
 

Vatika