जंगल में मिला नौजवान का शव

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 04:26 PM (IST)

खन्ना(सुनील): खन्ना पुलिस जिला के अधीन आते गांव रोड के रहने वाले एक नौजवान का शव जंगलों में मिला है। नौजवान की पहचान जसवंत सिंह (35) के तौर पर हुई है। परिजनों ने जसवंत सिंह की हत्या कर उसके शव को जंगलों में फैंकने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

मृतक के भाई हरबंस सिंह ने पुलिस से जांच कर न्याय दिलाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उसके भाई के शरीर पर जख्मों के निशान थे। उसकी हत्या हो जाने का आरोप लगाते हुए भाई हरबंस सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह को 19 जुलाई को सुबह साढ़े 8 बजे उसके 4 दोस्त घर से लेकर गए थे। शाम होने तक जसवंत सिंह घर नहीं पहुंचा इस बारे में उसके दोस्तों से भी पूछा गया, लेकिन उसके भाई का कुछ भी पता नहीं चला। अगले दिन गांव में जसवंत सिंह के लापता होने की एनाऊंसमैंट करवाई गई। पारिवारिक सदस्यों ने साथ लगते मत्तेवाड़ा जंगलों में तलाश शुरू की तो सतलुज दरिया किनारे मत्तेवाड़ा के जंगलों में जसवंत सिंह की लाश मिली, जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे।

उसके  परिवार ने थाना मेहरबान में शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें जसवंत सिंह की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि जो लोग जसवंत सिंह को साथ लेकर गए थे उनसे जसवंत की पुरानी रंजिश थी। पारिवारिक सदस्यों की शिकायत मिलने के बारे में जब थाना मेहरबान के मुखी दविंद्र कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह पर कुछ समय पहले माइङ्क्षनग एक्ट का मामला दर्ज हुआ था और वह जेल से जमानत पर रिहा होकर आया हुआ था। पुलिस द्वारा पारिवारिक सदस्यों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। अगर कोई आरोपी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

swetha