साइबर ठगी के शिकार डाक्टर को नहीं मिला इंसाफ, पुलिस खिलाफ हाईकोर्ट जाने का ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 05:52 PM (IST)

खन्ना  (सुनील): खन्ना में नामवर डॉक्टर एन.पी.एस. विर्क साइबर ठगी का शिकार हुए। एक तो पहले ही साइबर ठगों ने डॉक्टर को परेशान कर दिया ऊपर से पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। आज भी पुलिस की लापरवाही के चलते डाक्टर कभी बैंक तो कभी थाने के चक्कर काटने को मजबूर हैं। 

पत्रकारों से बातचीत में डा. एन.पी.एस. विर्क ने बताया कि 12 मार्च 2023 को उनका आई फोन अचानक हैक हो गया था। दो दिन फोन नहीं चला। जिससे उन्हें शक हुआ कि किसी ने फोन हैक करके गड़बड़ी की है। वे तुरंत संबंधित बैंक में अपना खाता चेक करने गए तो वहां से पता चला कि 12 तथा 13 मार्च को एक-एक लाख रुपए उनके खाते से ट्रांसफर हुए हैं। इसी बीच डाक्टर विर्क ने बैंक के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। दो तीन महीने पुलिस ने कोई राह नहीं दिखाया। हालांकि बैंक वालों की तरफ से डॉक्टर के खाते से ट्रांसफर हुई रकम को फ्रीज कर दिया जिसे कोई और नहीं निकलवा सकता है। लेकिन यह रकम डॉक्टर को मिलने के लिए पुलिस द्वारा इस संबंध में की गई एफ.आई.आर. की कॉपी की जरूरत है। डा. विर्क ने आगे कहा कि पहले तो पुलिस ने मार्च में हुई इस ठगी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि खन्ना पुलिस का साइबर सैल बिल्कुल ही किसी काम का नहीं है। इन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की। 13 जून 2023 को जाकर पुलिस थोड़ा जागी तो उनके मामले में डीडीआर दर्ज कर दी गई। जब वे डीडीआर की कापी लेकर बैंक मे गए तो उन्हें बोला गया कि इससे पैसे नहीं मिलेंगे एफआईआर दर्ज करवाओ। अब न तो पुलिस कार्रवाई कर रही है और न ही बैंक वाले उनकी रकम वापस कर रहे हैं। मजबूरन डा. विर्क ने हाईकोर्ट जाने का ऐलान किया। जिसमें पुलिस और बैंक दोनों को पार्टी बनाया जाएगा। वहीं इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनके द्वारा बनती कार्रवाई कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash