बच्चों के साथ खेल रहे मासूम को कुत्तों ने नोचा, घायल

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 03:50 PM (IST)

खन्ना: स्थानीय सुंदर सिटी में घर के बाहर खेल रहे 9 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों ने काट लिया।इससे वह घायल हो गया, घायलावस्था बच्चे को सिविल अस्पताल में लाया गया।

उपचाराधीन निशीत शाही के पिता रमन शाही वासी सुंदर सिटी समराला रोड खन्ना ने बताया कि उसका लड़का दूसरे बच्चे के साथ घर के बाहर खेल रहा था तो आवारा कुत्तों ने आकर उसे पकड़ लिया। बच्चे द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ला वासियों ने बच्चे को छुड़वाया। इसको घायल अवस्था में सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती करवाया। पिछले लगभग डेढ़ महीने में खन्ना इलाके में आवारा कुत्तों द्वारा नन्हे बच्चों पर हमले का यह तीसरा मामला है। 

Vatika