2 वर्ष से प्रताड़ित हो रही बहू ने की इंसाफ की मांग, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 03:44 PM (IST)

खन्ना (सुनील): दहेज में कार न देने आदि मांगों को लेकर शहर की एक विवाहिता पर ससुराल परिवार लगातार 2 साल अत्याचार करता रहा। मजबूरीवश महिला सब कुछ सहती रही। आखिर जब ससुराल वालों के अत्याचारों की कोई हद नहीं रही तो मजबूरन महिला को पुलिस के दरबार में जाकर इंसाफ मांगना पड़ा।

पीड़ित महिला ने एस.एस.पी. खन्ना ध्रुव दहिया के सामने पेश होकर लिखित शिकायत दी, जिसमें ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। एस.एस.पी. ने मामले की जांच महिला डी.एस.पी. सरबजीत कौर बाजवा को सौंप दी। पीड़ित महिला शीनू पुत्री जय राज कपूर निवासी खन्ना ने बताया कि करीब 2 साल पहले उसकी शादी लुधियाना में हुई थी। शादी से पहले ही ससुराल परिवार के लोग दहेज की मांग करने लगे थे।

दहेज में कार की मांग की गई थी लेकिन मायके वालों की तरफ से इंकार करने पर ससुराल परिवार के लोगों ने शादी तो कर ली लेकिन शादी के तुरंत बाद दहेज की मांग को लेकर वे उसे परेशान करने लगे। उसे फिजीकल टॉर्चर किया जाता रहा। उसका पति नशे करके उसे पीटता रहा। 2 साल दौरान जब ससुराल वालों के अत्याचार बंद नहीं हुए तो मजबूरन उसे पुलिस के दरबार में शिकायत करनी पड़ी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला की दख्र्वास्त पर जांच जारी है। इस संबंध में दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जांच-पड़ताल के उपरांत बनती कार्रवाई की जाएगी।

Vatika