चंडीगढ़ से स्मगल की गईं 48 शराब की बोतलें छोड़कर शराब तस्कर फरार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 12:10 PM (IST)

खन्ना(सुनील): सिटी पुलिस द्वारा जो नशे के सौदागरों के खिलाफ मुहिम छेड़ी गई है, के पुलिस को रोजाना ही सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। इसी कड़ी के अधीन पुलिस ने आज एक शराब स्मगलर से चंडीगढ़ से स्मगल की गईं 48 बोतलें बरामद करने के उपरांत कथित आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट अधीन मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है। समाचार लिखे जाने तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी जब नाकाबंदी के दौरान थानेदार शमशेर सिंह के नेतृत्व में चीमा चौक खन्ना में मौजूद थी, तभी एक खास मुखबिर ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि कथित आरोपी गुरमुख सिंह उर्फ घोगा पुत्र धर्मपाल निवासी मोहल्ला रविदास पुरी खन्ना चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब लाकर बेचने का धंधा करता है। अगर तुरंत रेड की जाए तो कथित आरोपी को उसकी एक्टिवा नंबर पी.बी. 10 एफ.क्यू. 6153 के साथ गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने जब खन्ना खुर्द साइड की ओर उसे पकडऩे के लिए रेड की तो वह पुलिस पार्टी को देखकर वाहन व शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। 


क्या कहना है एस.एच.ओ. का
जब इस संबंध में सिटी 2 एस.एच.ओ. रजनीश सूद से बातचीत की गई तो उन्होंने छापामारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एस.एस.पी. ध्रूव दहिया के निर्देशों पर जो पुलिस ने पूरे शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाई है, में पब्लिक के सहयोग से पुलिस को काफी सफलताएं मिली हैं जोकि आने वाले समय के लिए एक अच्छा संकेत है। 

Vatika