पूर्व सी.एम. चन्नी के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर विजिलेंस ब्यूरो का दावा

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2023 - 12:20 PM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ कोई धक्का नहीं किया जा रहा है।  विजिलेंस ब्यूरो को अभी एक सप्ताह पूर्व ही चन्नी के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसकी वैरीफिकेशन का कार्य अभी शुरू किया जाना है।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा विजिलेंस ब्यूरो पर उनके साथ राजनीतिक द्वेष की भावना से उनके खिलाफ केस दर्ज करने की साजिश रचने के लगाए गए आरोपों पर  विजिलेंस ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने कौन-सा पूर्व सी.एम. चन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह तो केवल शिकायत की वैरीफिकेशन कर रहे हैं। वैरीफिकेशन के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे वे जनता के सामने रखे जाएंगे।

 विजिलेंस ब्यूरो ने कहा कि पूर्व सी.एम. के खिलाफ अभी तो केवल प्रारंभिक वैरीफिकेशन का कार्य शुरू किया जाना है। मीडिया को भी  विजिलेंस ब्यूरो ने कोई बयान चन्नी के खिलाफ रिलीज नहीं किया है। शिकायतकर्ता ने ही मीडिया को इसकी जानकारी दी थी।  विजिलेंस द्वारा तो कई अन्य पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भी वैरीफिकेशन का कार्य किया जा रहा है परंतु किसी भी पूर्व मंत्री ने ब्यूरो की कार्रवाई पर कोई बयानबाजी नहीं की। 
उन्होंने कहा कि  विजिलेंस ब्यूरो ने अभी तक जो केस दर्ज किए हैं, उनके अदालत में चालान भी पेश किए हैं और उपरोक्त सभी केस पुख्ता प्रमाणों के आधार पर दर्ज किए गए थे।

ब्यूरो अधिकारियों ने कहा कि पूर्व सी.एम. चन्नी को अभी तक ब्यूरो ने कोई नोटिस भी नहीं भेजा है फिर उन्हें तंग करने का प्रश्न कहां से उत्पन्न हो गया? ब्यूरो अधिकारियों ने कहा कि  विजिलेंस ब्यूरो द्वारा किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं जाएगा और वैरीफिकेशन में जो तथ्य सामने आएंगे वे जनता के सामने रखे जाएंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila