विदेश भेजने के नाम पर ठगे लाखों, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 04:32 PM (IST)

पायल : पुर्तगाल भेजने के नाम पर पति-पत्नी से 62 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक शख्स के खिलाफ पायल थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह, निवासी गांव कल्याणा, पुलिस स्टेशन सदौड़, जिला मलेरकोटला के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता सुखकर्ण सिंह पुत्र मनजीत सिंह तथा सुखप्रीत कौर पत्नी सुखकर्ण सिंह निवासी गांव घुड़ानी कलां ने आरोप लगाया कि आरोपी सुखविंदर सिंह साइप्रस गया हुआ था। उस समय शिकायतकर्त्ता सुखकरण सिंह और सुखप्रीत कौर भी विदेश साइप्रस गए हुए थे, जहां दोनों पक्षों की एक-दूसरे से अच्छी जान-पहचान हो गई।

जहां आरोपी सुखविंदर सिंह ने दोनों पति-पत्नी को विश्वास में लेकर विदेश (पुर्तगाल) भेजने का झांसा देकर 62 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। डी.एस.पी. पायल द्वारा जांच करने के बाद आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash