विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 11:57 AM (IST)

खन्ना : विदेश भेजने के नाम पर 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अमृत सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव चकमाफी थाना समराला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश करते हुए उसका 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

जांच अधिकारी ईसड़ू चौकी इंचार्ज सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सुखचैन सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी मकान नंबर 1755 बसंत नगर भवानीगढ़ रोड संगरूर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी अमृत सिंह ने उसे तथा उसके साथ-साथ सुखचैन सिंह, सरबजीत सिंह तथा हरिंदर सिंह को विदेश भेजने के नाम पर उनके पास से 26 लाख रुपए ठग लिए थे। वहीं उनके पासपोर्ट तथा सुखचैन और सरबजीत के 6 खाली हस्ताक्षर किए हुए स्टाम्प पेपर भी ले लिए थे।

शिकायतकर्त्ता के अनुसार आरोपी ने काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए जिसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह के अनुसार पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल करते हुए जहां पहले इस मामले के दोषी कुलविंदर सिंह तथा बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे बाद में जांच में शामिल होने के बिनाह पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसी कड़ी के तहत पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अमृत सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसका 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। जिसे अब यह पता लगाया जाएगा 26 लाख रुपए कहां हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash