ट्रीटमैंट प्लांट में क्लोरीन गैस सिलैंडर लीक, बड़ा हादसा टला

punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 12:09 PM (IST)

खन्ना(सुनील): पुलिस जिला खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में डाले सीवरेज के गंदे पानी को साफ करने के लिए लगे ट्रीटमैंट में इस्तेमाल की जाती क्लोरीन गैस का सिलैंडर लीक होने से बड़े हादसा टला। 

इस गैस ने साथ लगते खेतों की फसलों और पेड़ों को जहां प्रभावित किया, वहीं ट्रीटमैंट अंदर काम करता कर्मचारी भी इसकी लपेट में आने से बेहोश हो गया। जिसको तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी अनुसार सीवरेज विभाग द्वारा शहर के गंदे पानी को साफ करने के लिए ट्रीटमैंट प्लांट श्मशानघाट के पास लगाया हुआ है। यहां लगाए गए ट्रीटमैंट प्लांट में बीती रात पानी को साफ करने वाली क्लोरीन गैस का भरा एक सिलैंडर लीक हो गया, जिससे गैस आसपास तेजी से फैल गई और लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, वहां तैनात कर्मचारी छुट्टन ने सिलैंडर को पानी में फैंककर बड़ा हादसा होने से बचाया।

सिलैंडर में भरी थी 1500 किलो गैस
क्लोरीन गैस के भरे एक सिलैंडर में 1500 किलो गैस पाई जाती है। यदि हवा शहर की ओर होती तो यह गैस का रिसना लोगों की सेहत के लिए बड़े नुक्सान का कारण बन सकता था। यह तो गनीमत रही कि सिलैंडर को पानी में गिरा दिया गया। नहीं तो हवा से भी भारी यह गैस तबाही मचा देती।

क्या कहना है एस.डी.ओ. का
एस.डी.ओ. बलजीत सिंह ने बताया कि सिलैंडर के बाल में कोई नुक्स पडऩे से यह गैस लीक हुई, परंतु मौके पर कर्मचारियों द्वारा इसको कंट्रोल कर लिया गया। सिलैंडर में से लीक हुई गैस बारे उनकी तरफ से गैस एजैंसी की कंपनी को भी सूचित कर दिया गया है, जिनके पास इनके रख-रखाव और किसी भी नुक्स पडऩे की जिम्मेदारी होती है। 

Vatika