खन्ना पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन सहित नाइजीरियन किया काबू

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 02:24 PM (IST)

खन्ना: पंजाब में नशे ने इस कद्र अपने पैर पसार लिए हैं कि इसको देखते हुए विदेशी नशा तस्करों ने भी अब पंजाब की तरफ अपना रूख करना शुरू कर दिया है।

यहां प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान खन्ना के एस.एस. पी. ध्रुव दहिया ने बताया कि खन्ना सी.आई. ए. की टीम ने एक नाइजीरियन नागरिक को 300 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है। एस.एस. पी. ने बताया कि खन्ना पुलिस ने पिछले 8 महीने के दौरान 22 नाइजीरियन तस्करों को गिरफ़्तार किया है और अब तक लगभग 20 किलो से ज़्यादा चिट्टा, 1 किलो 18 ग्राम आईस, 22 ग्राम कोकीन और 5 ग्राम क्रैक बरामद की गई है। 

Vatika