नाइजीरियन 300 ग्राम हैरोइन समेत काबू

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 09:55 AM (IST)

खन्ना (कमल): खन्ना पुलिस की तरफ से नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत जिले के मेन हाईटैक नाके से विदेशी नाइजीरियन नागरिक से 300 ग्राम हैरोइन बरामद करने का दावा किया गया है। आज प्रैस कान्फ्रैंस को संबोधित करते एस.एस.पी. खन्ना ने बताया कि पुलिस ने अब तक 12 विदेशी नागरिकों से 4 किलो 800 ग्राम हैरोइन, 47 ग्राम कोकीन, 18 ग्राम आईस ड्रग और 15 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया है।
  
एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने बताया कि एस.पी. (डी.) जसवीर सिंह, डी.एस.पी. (डी) खन्ना जगविन्दर सिंह चीमा, डी.एस.पी. समराला हरसिमरत सिंह शेतरा, थाना समराला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मनजीत सिंह, थानेदार करनवीर सिंह और सहायक थानेदार तरविन्दर कुमार बेदी जब चैकिंग दौरान समेत पुलिस पार्टी नीलों पुल समराला में उपस्थित थे तो चंडीगढ़ की तरफ से आए वाहन से उतरा एक काले रंग का व्यक्ति गांव नीलो खुर्द की ओर तेजी से जा रहा था। 

पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर रोक कर जब उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम ओबीजी चीको मेज पुत्र चीको मेज निवासी नाइजीरिया हाल निवासी फेज-3, ओम विहार, उत्तम नगर दिल्ली बताया। पुलिस पार्टी और डी.एस.पी. (डी.) जगविन्दर सिंह चीमा की तरफ से तलाशी लेने पर उससे 300 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। थाना समराला की पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी
 से पूछताछ की जा रही है, जिससे अहम खुलासे होने की संभावना है। 

Vatika