बलदेव कुमार पर हिंदू संगठनों ने बोला धावा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 10:32 AM (IST)

खन्ना(कमल): पाकिस्तान में हिंदू सिखों पर जुल्मों की बयानबाजी करने वाले भारत आए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पी.टी.आई. के पूर्व विधायक बलदेव कुमार की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। एक तरफ पाकिस्तान में बैठे उनके ही परिवार के लोग बलदेव को गलत करार दे रहे हैं, वहीं डा. सूरन सिंह, जिनके कत्ल केस का आरोप बलदेव कुमार पर लगा था, के बेटे ने भी बलदेव कुमार को इस केस से बचने के मकसद से भारत जाने की बात पाकिस्तानी मीडिया को कहीं।

इसके साथ ही अब भारत के हिंदू संगठनों ने भी बलदेव कुमार के भारत आने और शरण मांगने के मामले पर पंजाब और केन्द्र दोनों सरकारों को घेरते हुए इसे गंभीर मुद्दा करार देते हुए आंखें बंद करके विश्वास करने को घातक बताया। शिव सेना ङ्क्षहद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा ने तो बलदेव कुमार की तुरंत गिरफ्तारी करके पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक शख्स 12 अगस्त को पाकिस्तान से भारत अपने रिश्तेदारों को मिलने खन्ना आता है। पूरा एक महीना वह न तो भारत में शरण मांगता है और न अपने दर्द को किसी को जाहिर करता है। 

यू.एन. की मीटिंग से ठीक एक दिन पहले यह शख्स पाकिस्तान को बुरा बोलता है। हमारे देश में इस पर आंखें बंद करके विश्वास किया जा रहा है जो देश के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। बलदेव कुमार के बार बार बयान बदलने और उसके द्वारा केवल मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने की बातों से आशंका जताना वाजिब है कि वे दोनों देशों में माहौल खराब करना चाहता है। जबकि, उसके अपने ही परिवार के लोग उसके खिलाफ हैं। ऐसे में भारत तथा पंजाब दोनों ही सरकारों को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। हो सकता है कि वे धर्म के नाम पर भारत में कोई सियासी खेल करने या फिर पाकिस्तान के इशारे पर भारत का माहौल खराब करने आया हो। वह इस मसले पर बहुत जल्द जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे वहीं पंजाब के सी.एम. कै. अमरिंदर सिंह तथा डी.जी.पी. से मुलाकात करके सुरक्षा को पहल देते हुए बलदेव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग करेंगे।

Vatika