सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 03:10 PM (IST)

खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना के अधीन पड़ते गांव चक सराय में सड़क हादसे में घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान पी.जी.आई. चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। मृत महिला की पहचान रमनदीप कौर (32) पत्नी बेअंत सिंह निवासी गांव चक सराय के तौर पर हुई है। 

पुलिस ने महिला के पति बेअंत सिंह के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को चंडीगढ़ से लाकर खन्ना सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। जानकारी के अनुसार बुधवार को चक सराय में रमनदीप कौर अपनी सहेली के साथ सैर कर रही थी तब उसे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गई थी। घायल महिला को पहले खन्ना अस्पताल में लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था। बुधवार की देर रात को रमनदीप की इलाज दौरान मौत हो गई। 

Mohit