भगवंत मान की रैली में चोरों का बोलबाला, रिटायर्ड बैंक मैनेजर की जेब कटी

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 11:24 AM (IST)

खन्ना(सुनील): कुछ दिन पहले खन्ना में हुई सुखबीर बादल की रैली में चोरों ने लोगों के पर्स चुरा लिए थे, हालांकि पुलिस ने चोरों को काबू भी कर लिया था लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब शुक्रवार को ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान के खन्ना आगमन पर उन्होंने रिटायर्ड बैंक कर्मी की जेब काट डाली, जिसकी शिकायत लेकर वह थाना सिटी-2 पहुंचे।

पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा नगर वासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर कुलवंत सिंह ने बताया कि वह आम आदमी पार्टी की मीटिंग में पहुंचे और पंजाब प्रधान भगवंत मान के विचार सुन रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पैंट की जेब से उनका पर्स उड़ा दिया। पर्स में जरूरी कागजात, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसैंस, ए.टी.एम. कार्ड तथा 10 हजार रुपए से ’यादा की रकम थी। 

Vatika