व्यक्ति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 11:28 PM (IST)

खन्ना : शहर की गिल कालोनी में क्वार्टरों में रहते एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सनोज महतो के तौर पर हुई। मृतक की पत्नी ऊषा कुमारी (20) ने बताया कि उनके घर बच्चा पैदा नहीं हो रहा था। इसी कारण उसका पति ज्यादा शराब पीने लगा। शराब पीकर उससे झगड़ा करता था।

बीती रात को उसके पति ने ज्यादा शराब पी। उससे झगड़ा करते हुए क्वार्टर की कुंडी लगा ली। अंदर लोअर के साथ फंदा लगा लिया। ग्रिल तोड़कर उसके पति को निकाला गया जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मामले की जांच कर रहे आई.ओ. ए.एस.आई. हरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।

Content Writer

Subhash Kapoor