सालों ने जीजे को तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 04:52 PM (IST)

खन्ना(सुनील): स्थानीय रत्नहेड़ी निवासी संदीप सिंह पुत्र कुलजीत सिंह को आज उसके घर में ही उसके दो सालों तथा ससुर ने पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके उपरांत उन्होंने उसकी पत्नी की बुटीक पर भी तोड़-फोड़ की। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान कलमबद्ध कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

अस्पताल में उपचाराधीन संदीप सिंह ने बताया कि उसकी शादी को लगभग एक वर्ष हुआ है। कुछ दिन पहले उसके परिवार में लड़के ने जन्म लिया। आज करीब 2 बजे जब वह परिवार समेत घर में मौजूद था तो उसके साले जोङ्क्षगदर सिंह सोनी तथा कुलदीप सिंह और उसका ससुर नाजर सिंह जोकि लोहे के तेजधार हथियार से लैस थे, ने आते ही गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने उसके पिता कुलजीत को धक्का मारते हुए नीचे गिरा दिया। जैसे ही वह अपने पिता को उठाने लगा तो उन्होंने लोहे के तेजधार हथियार से उसकी पीठ पर हमला कर दिया। फिर देख लेने की धमकियां देते हुए वे  मौके से फरार हो गए।

जब इस संबंध में जोगिंदर सिंह तथा अन्य लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने मारपीट की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह से ही वह अपने दामाद संदीप सिंह से बातचीत कर इस बात को यकीनी बनाना चाहते थे कि वह कब अपनी पत्नी को लेने आ रहा है लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जैसे ही वे लोग खन्ना बातचीत के लिए आए तो उन्होंने हमला कर दिया। अपने बचाव में उन्होंने बुटीक के शीशे तोड़ते हुए अपने पिता को जीजे की चुंगल से बचाने के उपरांत घटना की सूचना पुलिस को दे दी। उन्होंने संदीप पर आरोप लगाया कि वह काफी समय से उनकी बहन को तंग-परेशान कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News