1.700 किलो हैरोइन समेत नाइजीरियन काबू

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 08:45 AM (IST)

खन्ना(कमल, सुनील): पुलिस जिला खन्ना ने विशेष नाकाबंदी दौरान एक नाइजीरियन से एक किलो 700 ग्राम हैरोइन बरामद की है। जिला पुलिस प्रमुख ध्रुव दहिया ने बताया कि खन्ना पुलिस जब जी.टी. रोड अलौड़ में प्रिस्टाइन माल के सामने विशेष नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग कर रही थी।

इस दौरान एक नाइजीरियन मंडी गोबिन्दगढ़ वाली साइड से स्लिप रोड पर पैदल चला आ रहा था। पुलिस ने उसको रोक कर उसका नाम पता पूछा, जिसने अपना नाम ओगबोनाईया चुकबुदी इमैनुअल निवासी 123 मेन स्ट्रीट लीगल डिपार्टमैंट एफ.आर.एस.सी, हैडक्वाटर्ज वूस जोन-7, नाइजीरिया हाल नई दिल्ली बताया।

डी.एस.पी. (आई.) जगविन्दर सिंह चीमा की तरफ से तलाशी दौरान उक्त व्यक्ति ओगबोनाईया के बैग से 1 किलो 700 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिसने प्राथमिक पूछताछ दौरान बताया कि वह यह हैरोइन अबूची नाइजीरियन निवासी दिल्ली से लेकर आगे एक यूनिवर्सिटी में सप्लाई करता है। थाना सिटी खन्ना 2 की पुलिस ने ओगबोनाईया व उसके साथी अबूची के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Vatika