28 ग्राम हैरोइन सहित आरोपी काबू

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 02:04 PM (IST)

खन्ना (सुनील): डी.एस.पी. (आई) जगविंदर सिंह चीमा के निर्देशों पर सिटी थाना 2 के एस.एच.ओ. रजनीश सूद द्वारा नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के अंतर्गत आज एक व्यक्ति को 28 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21-61-85 के अधीन मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 1,40,000 रुपए बताया जा रहा है। 
जानकारी के अनुसार आज जब पुलिस पार्टी नाकाबंदी दौरान प्रिस्टाइन माल के पास मौजूद थी तो संजय कुमार पुत्र विक्की शर्मा निवासी प्रेम विहार गली नंबर 2 लुधियाना पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया, जैसे ही वह पीछे मुडऩे लगा तो पुलिस पार्टी ने उसे काबू करउसकी तलाशी ली तो उससे 28 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
क्या कहना है आई.ओ. का
इस संबंधी जब केस के आई.ओ. बलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कथित आरोपी कहां से और किसके लिए हैरोइन लाता था।

Vaneet