अफीम, 25 किलो भुक्की व 130 पेटी शराब सहित 7 काबू

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2019 - 06:46 PM (IST)

खन्ना(कमल): जिला खन्ना पुलिस की तरफ से समाज विरोधी अनसरों और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ शुरु की मुहिम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाकाबन्दियां दौरान पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से एक किलो अफीम, 25 किलो भुक्की और 130 पेटियां की शराब प्राप्त की है। 

आज यहां पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल ने जानकारी देते बताया कि पंजाब पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता और लुधियाना रेंज के डी.आई.जी. रणबीर सिंह खटड़ा के दिशा-निर्देशों अनुसार खन्ना पुलिस द्वारा नशों की तस्करी और बुरे अनसरों को काबू करने के लिए शुरु की मुहिम दौरान उस समय पर सफलता हासिल हुई जब एस.पी. (आई.) जसवीर सिंह की निगरानी में डी.एस.पी. (आई) खन्ना हंस राज, सी.आई.ए. स्टाफ खन्ना के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरविन्द्र सिंह समेत पुलिस पार्टी सी.आई. स्टाफ खन्ना की तरफ से विभिन्न स्थानों पर नाकाबन्दियां करके विभिन्न व्हीकलों की चैकिंग दौरान 01 किलो अफीम, 25 किलो भुक्की चूरा पोस्त, 130 पेटियां शराब (सेल इन चंडीगड़) प्राप्त की। इसी तरह खन्ना पुलिस की तरफ से एक भगौड़े व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। जिस संबन्धित सभी ही कथित अरोपियों को गिरफ्तार करके विभिन्न थानों में मामले दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी गई है। जिनके पास से पूछताछ दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस जिला खन्ना के डी.एस.पी. (आई.) हंस राज ने बातचीत करते हुए बताया कि उक्त मामलों दौरान थाना सिटी खन्ना 01 की में दर्ज एफ.आई.आर. नंबर 199 के अंतर्गत कथित अरोपी सतीश, विपन और दिनेश वासियान पुराना हमीदा, यमुनानगर (हरियाणा) के पास से एक किलो अफीम बरामद की गई है। जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। इस तरह ही कथित अरोपी पंजाब सिंह सुपुत्र कश्मीरा सिंह निवासी बदनपुरा, थाना समाणा (पटियाला) के पास से 15 किलो भुक्की चूरा पोस्त और विनोद कुमार सुपुत्र जय प्रकाश निवासी बिलां वाली छपड़ी के पास से 10 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद की गई है। 

डी.एस.पी. हंस राज ने आगे बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस की तरफ से कथित आरोपी बिक्रमजीत उर्फ विक्की निवासी नेहालगड़ (संगरूर) के पास से 60 पेटियां (मार्का 999) नाजायज शराब (सेल इन चंडीगड़) और इसी तरह मोहित कुमार सुपुत्र प्रदीप कुमार निवासी सलाणा दुल्ला सिंह वाला, थाना अमलोह (फतेहगड़ साहिब) के पास से 70 पेटियां (12 पेटी मार्का नैना और 58 पेटियां मार्का 999) नाजायज शराब (सेल इन चंडीगड़) बरामद की गई है। जिनको गिरफ्तार करके आरोपियों खिलाफ अगली कार्रवाई आरंभ दी गई है।
 

Vaneet