नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस एक्शन, हैरोइन सहित एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 11:06 PM (IST)

खन्ना : खन्ना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से साढ़े 8 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान हरजीवन सिंह उर्फ जीवन पुत्र अमनदीप सिंह निवासी चक सराय के तौर पर हुई। थानेदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि जब पुलिस पार्टी उनकी अगुवाई में टी प्वाइंट शामगढ़ भगवानपुरा आई.टी.आई. रोड के पास मौजूद थी तो इसी दौरान चैकिंग करते हुए शक के आधार पर आरोपी को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करते हुए उसका रिमांड हासिल किया गया है, जिससे अन्य खुलासे होने की संभावना है।

Content Writer

Subhash Kapoor