चिट्टे तथा कोकीन सहित विदेशी नागरिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 12:20 PM (IST)

खन्ना(विपन):खन्ना पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

एस.एस.पी. खन्ना ध्रुव दहिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि एस.एच.ओ. थाना सदर अनवर अली ने पुलिस पार्टी सहित प्रिंसटान माल के पास नाकेबंदी के दौरान मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ से आ रही कार की तलाशी लेकर 1 किलो चिट्टा तथा 5 ग्राम कोकीन बरामद की। पुलिस ने कार चालक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर एन.डी.पी.सी.एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है।                             

swetha