खन्ना पुलिस ने नशा तस्करी के मामले का भगौड़ा किया काबू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 09:50 AM (IST)

खन्ना(कमल):खन्ना पुलिस ने नशा तस्करी मामले में भगौड़े को काबू किया है।

 पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल ने  बताया कि खन्ना पुलिस द्वारा बुरे अनसरों और भगौड़े व्यक्तियों के खि़लाफ़ चलाई मुहिम के आधीन एस.पी. (आई.) जगविंद्र सिंह चीमा, डी.एस.पी. (आई.) खन्ना तरलोचन सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार थाना सदर खन्ना के एस.एच.ओ. इंस. बलजिंद्र सिंह की निगरानी में सहायक थानेदार अवतार सिंह समेत पुलिस पार्टी द्वारा थाना सदर खन्ना में दर्ज मुकदमा नंबर 154 तारीख़ 26/08/2014 के अंतर्गत एन.डी.पी. एस एक्ट की 22-25/61/85 धाराओं के मामले में थाना सदर खन्ना के पी.ओ (भगौड़े) हरमनदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी डाबा, लोहारा रोड लुधियाना को गिरफ़्तार कर लिया गया है। जिसको माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि थाना सदर खन्ना पुलिस द्वारा उक्त भगौड़े को काबू करके बहुत प्रसंशनीय कार्य किया गया है।

 

 

 

swetha