ट्रक चोर गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2019 - 10:39 AM (IST)

खन्ना(सुनील): पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी ध्रुव दहिया के दिशा-निर्देशों पर पुलिस ने जो असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई है, पुलिस को रोजाना सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। इसी कड़ी के अधीन पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह के 2 सदस्यों को काबू करते हुए उनसे चुराया ट्रक भी बरामद कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिटी थाना-1 के एस.एच.ओ. गुरमेल सिंह ने बताया कि उनके निर्देशों पर जब पुलिस पार्टी थानेदार सोहन सिंह के नेतृत्व में स्थानीय समराला चौक पर मौजूद थी तो तभी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कथित आरोपी राज कुमार पुत्र तोता राम निवासी मस्तगढ़ जिला शामली (यू.पी.) हाल निवासी विनोद नगर समराला रोड खन्ना, सुखरीव उर्फ सूरज पुत्र सिहासन निवासी गांव खमौरा महराजगंज (यू.पी.) हाल निवासी भट्टियां वाहन चुराने का धंधा करते हैं और आज भी ये लोग समराला की तरफ से एक चुराया ट्रक (नं.-पी.बी.-10 सी.जी.-5313) मंडी गोङ्क्षबदगढ़ बेचने के लिए ले जा रहे हैं अगर तुरंत नाकाबंदी की जाए तो कथित आरोपियों को चुराए ट्रक के साथ गिरफ्तार किया जा सकता है। 

पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करते हुए कथित आरोपियों को समराला रोड से गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह ट्रक 27 मार्च को अनाज मंडी से चुराया था। जिसके चलते पुलिस ने शिकायतकत्र्ता कर्मजीत सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी ट्रांसपोर्ट नगर लुधियाना की शिकायत पर आई.पी.सी की धारा 379 के अधीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। कथित आरोपियों से पूछताछ जारी है।

क्या कहना है आई.ओ. का
इस संबंध में जब आई.ओ. सोहन सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा साथी सतवीर सिंह उर्फ लालू पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव डूमर (यू.पी.) अभी भी फरार है। लोकेशन के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही है। आने वाले दिनों में उसे भी काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पकड़े गए कथित आरोपियों से चोरी के कई अन्य मामलों के खुलासे होने की भी उम्मीद है। 

swetha