50 किलो भुक्की समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 06:42 PM (IST)

खन्ना (कमल): खन्ना जिला पुलिस ने समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ शुरू की मुहिम के दौरान 2 व्यक्तियों को 50 किलो भुक्की समेत काबू करने का दावा किया है। 

इस संबंधी पत्रकारों से बातचीत करते जिला पुलिस प्रमुख ध्रुव दहिया ने बताया कि खन्ना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब   एस.पी. (आई.) जसवीर सिंह के  नेतृत्व में डी.एस.पी. (आई) खन्ना जगविन्द्र सिंह चीमा, डी.एस.पी. समराला हरसिमरत सिंह शेतरा, थाना समराला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मनजीत सिंह और महिला थानेदार अमरपाल कौर, सहायक थानेदार अमरीक सिंह समेत पुलिस पार्टी समराला से नीलों साइड की तरफ गश्त कर रहे थे कि सूआ पुली आई.टी.आई. समराला के नजदीक 2 संदिग्ध व्यक्ति जो पैदल समराला से लुधियाना की ओर जा रहे थे, पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए। 

शक की बिनाह पर पुलिस ने जब जसवीर सिंह उर्फ मनी पुत्र सुखदेव सिंह और रवीन्द्र सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासियान अयाली खुर्द थाना हैबोवाल (लुधियाना) की रोक कर तलाशी ली तो उनके बैगों में से 25-25 किलो भुक्की बरामद हुई। समराला पुलिस ने काबू किए कथित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

swetha