पर्स चुराने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 10:45 AM (IST)

खन्ना: सिटी-2 पुलिस ने शिकायतकर्ता राम सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी खन्ना खुर्द की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 2 कथित आरोपी महिलाओं रीना पत्नी कलुआ निवासी राजगढ़ एम.पी. एवं उसकी साथी गौरी पत्नी संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकत्र्ता ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने निजी काम के लिए गुरु अमरदास मार्कीट में आया था। वह पैदल ही जब गुरुद्वारा कलगीधर साहिब की ओर जा रहा था तो पुराने बस स्टैंड के पास उसके हाथ में पकड़े लिफाफे को 2 महिलाओं ने बड़ी चालाकी से काटते हुए पर्स चुरा लिया, जिसमें आधार कार्ड व 1500 रुपए थे। घटना को अंजाम देने के उपरांत दोनों महिलाएं मौके से भाग गईं। शुक्रवार को जब पुलिस पार्टी एस.एच.ओ. हरविंद्र सिंह के निर्देशों पर थानेदार सरजंग सिंह की अगुवाई में स्थानीय गुरु अमरदास मार्कीट में मौजूद थी तो पुलिस ने शिकायतकत्र्ता की पहचान पर उपरोक्त दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।सरजंग ने बताया कि दोनों महिलाएं यहां पुराने कपड़े खरीदने व बेचने का धंधा करती हैं। वहीं उन्होंने मौका मिलते ही घटना को अंजाम दे दिया। उन्होंने कहा कि दोनों को आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। इस दौरान उनका इतिहास भी खंगाला जाएगा।

swetha