पुलिस ने गांवों में निकाला फ्लैग मार्च

punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 01:30 PM (IST)

खन्ना (कमल): पुलिस जिला खन्ना में पंचायती चुनाव के मद्देनजर लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए एस.एस.पी. खन्ना की योग्य रहनुमाई तले सब-डिवीजन खन्ना में जिला पुलिस की तरफ से विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने बताया कि पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा, डी.आई.जी. लुधियाना रेंज रणबीर सिंह खटड़ा के दिशा निर्देशों के अनुसार पंचायती मतदान-2018 को मद्देनजर रखते हुए पुलिस जिला खन्ना में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए खन्ना पुलिस की तरफ से लॉ एंड आर्डर, सुरक्षा संबंधित सर्च ऑप्रेशन/एरिया डोमीनेशन प्रोग्राम बनाए गए हैं। 

समय से पहले के सुरक्षा प्रबंधों संबंधित रोजमर्रा सिटी सीलिंग/जिला सीलिंग प्वाइंटों पर नाकाबंदियां, पी.सी.आर. ड्यूटीज और अन्य टीमों द्वारा पैट्रोलिंग ड्यूटियां लगाई गई हैं। सब-डिवीजन खन्ना के डी.एस.पी. दीपक राय, थाना सदर खन्ना के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह, थाना सिटी खन्ना-1 के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर रजनीश सूद खन्ना और थाना सिटी खन्ना-2 के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जसवीर सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स बल के साथ सब-डिवीजन खन्ना के इलाके में पंचायती मतदान को मुख्य रखकर फ्लैग मार्च निकाला गया। 

इसी दौरान डी.एस.पी. (एच.) खन्ना मुकेश कुमार, थाना पायल के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर अश्विनी कुमार, थाना मलौद के एस.एच.ओ. थानेदार नछत्तर सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ सब-डिवीजन पायल के इलाके में भी पंचायती चुनाव को मुख्य रखकर फ्लैग मार्च निकाला गया। इन फ्लैग मार्चों का मुख्य मंतव्य लोगों की जान और माल की रक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।

bharti