अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने कुछ घंटों में ही सुलझाया, पुत्र ही निकला पिता का कातिल

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 12:03 PM (IST)

खन्ना (सुरेश, सुखविन्द्र कौर): देर शाम जिला खन्ना पुलिस हेडक्वार्टर में एस.एस.पी. रवि कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दावा किया कि खन्ना पुलिस ने गांव चणकौईआं खुर्द में वीरवार को किसान जगदेव सिंह के बेरहमी के साथ किए गए अंधे कत्ल की गुत्थी को बहुत ही कम समय में सुलझा लिया है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मृतक जगदेव सिंह को मवेशियों वाले घर में तेजधार हथियार के साथ उसके सिर व शरीर के अलग-अलग अंगों पर बार करके बहुत बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया था।

इस पर थाना दोराहा पुलिस ने मृतक के पुत्र जसविन्दर सिंह उर्फ जस्सी के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि इस बेरहमी के साथ किए गए अंधे कत्ल को ट्रेस करने के लिए एस.पी.(आई.) अमनदीप सिंह बराड़ की निगरानी में टीम गठित की गई, जिसमें डी.एस.पी. खन्ना मनजीत सिंह, डी.एस.पी. पायल हरविन्द्र सिंह खेहरा, सी.आई.ए. स्टाफ खन्ना के इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कुमार, इंचार्ज टेक्निकल सेल खन्ना, इंचार्ज स्पेशल ब्रांच खन्ना और थाना दोराहा के एस.एच.ओ. थानेदार लखवीर सिंह द्वारा जांच करते हुए उक्त मामले को हल कर लिया है।

एस.एस.पी. रवि कुमार ने आगे बताया कि पुलिस जांच दौरान यह तथ्य सामने आए हैं कि कि 8 जुलाई को मृतक जगदेव सिंह के बड़े लड़के जसविन्द्र सिंह उर्फ जस्सी ने ही अपने पिता का कत्ल किया था। उन्होंने कहा कि खन्ना पुलिस द्वारा इस अंधे कत्ल की गुत्थी को थोड़े समय में ही सुलझा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कत्ल पीछे ओर किस-किस व्यक्ति का रोल है। इस मौके एस.पी.(आई.) अमनदीप सिंह बराड़, एस.पी. दिग्विजय कपिल, डी.एस.पी. हरविन्द्र सिंह खेहरा आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash