डेरा सिरसा प्रमुख को सजा सुनाने को लेकर चौकस रही पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 11:07 AM (IST)

खन्ना(सुनील): डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति कत्ल केस में पंचकूला की सी.बी.आई. अदालत द्वारा शुक्रवार को सजा सुनाए जाने के मुद्दे को लेकर किसी भी तरह की अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए एस.एस.पी. ध्रुव दहिया की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

इलाके के नामचर्चा घरों के बाहर तथा शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। वहीं खन्ना के मलकपुर गांव में बने नामचर्चा घर के बाहर भी फोर्स तैनात रही। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों समेत विभिन्न टीमें दिन भर जिले में गश्त पर ही रहीं।

Vatika