एशिया की बड़ी अनाज मंडी खन्ना में पहुंची 2,20,7530 क्विंटल धान की फसल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 11:37 AM (IST)

खन्ना(कमल): एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में इस साल आज तक 2,20,7530 क्विंटल धान की फसल पहुंची है जबकि आज के दिन तक पिछले साल 2, 07, 3760 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी थी। मार्कीट समिति के सूत्रों अनुसार इस साल धान का सीजन अब लगभग मुकम्मल होने के नजदीक है और मंडी में आते धान की फसल की साथ के साथ खरीद ली जाती है।

आज मार्कीट समिति के मंडी सुपरवाइजर पुष्पिन्दर कुमार ने बताया कि 19 नवम्बर तक इस साल खन्ना मंडी में करीब 2, 20,7530 क्विंटल धान की फसल पहुंच चुकी है, जिसमें से पनग्रेन ने 8,67,310 क्विंटल, मार्कफैड ने 4,00,080 क्विंटल,  पनसप ने 3,62,320 क्विंटल, वेयर हाऊस निगम ने 2,44,480 क्विंटल और प्राइवेट अदारों ने बासमती की फसल 75,520 क्विंटल खरीद की, जबकि इस बार एफ.सी.आई. और पंजाब एग्रो की तरफ से धान की खरीद ही नहीं की गई। इस दौरान खन्ना मंडी के अधीन आते सब सैंटर रौणी में 1,74,850 क्विंटल, ईसड़ू में 52,720 क्विंटल और रायपुर में 30,050 क्विंटल धान की फसल आई, जिसको तीनों ही सैंटरों में पनग्रेन एजैंसी की तरफ से खरीद किया गया। इस तरह मार्कीट समिति खन्ना अधीन आती खन्ना मंडी, राहोण यार्ड और तीनों ही सब सैंटरों में पड़ी कुल 2, 20 7330 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है जबकि 200 क्विंटल धान की फसल बिना बिक्री पड़ी है, जिसकी साफ सफाई और सुखाने के बाद बोली लगा दी जाएगी।

मार्कीट समिति के सूत्रों अनुसार मंडी में खरीद किए गए धान की लिफ्टिंग का काम लगभग 98 प्रतिशत हो चुका है, जो कुछ रहता है, वह भी 2-3 दिन तक मुकम्मल हो जाएगा। इसी दौरान पनग्रेन खरीद एजैंसी के इंस्पैक्टर हरभजन सिंह ने बताया कि इस बार की धान का सीजन लगभग मुकम्मल हो गया है और धान की फसल मंडी में लिफ्ट हो कर शैलरों में लगा दी गई जो कुछ क्विंटल मंडी में कट्टे अभी पड़े हैं, वे भी एक दो दिनों में उठा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडी में धान की आमद भी ढ़ीली पड़ गई है और हर रोज 05 -07 ट्रालियां ही आतीं हैं, जिस की साथ के साथ बोली लगा कर खरीद कर ली जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News