दुष्कर्म के बाद पीड़िता पर फैंका तेजाब,खुद भी झुलसा आरोपी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 28, 2018 - 08:33 AM (IST)

खन्ना(सुनील): घर में अकेली लड़की से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता के शरीर के निचले हिस्से पर तेजाब डाल दिया। बचाव करते हुए जब उसने धक्का दिया तो आरोपी पर तेजाब गिर गया। 
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल खान उर्फ  उस्मान खान पुत्र जगपाल निवासी आजाद नगर ललहेड़ी रोड खन्ना के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376, 326-ए, 506 तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई आरम्भ कर दी है। पीड़िता व आरोपी दोनों विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन थे। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि  उसकी मां किसी काम के सिलसिले में बाहर गई थी तब साहिल खान उर्फ उस्मान खान ने फोन पर बात की कि उसने कोई जरूरी बात करनी है। करीब 11 बजे सुबह वह उसके घर आ गया जिसने एक बोतल अपने पास छिपा रखी थी। साहिल खान उससे कहने लगा कि वह उसके पास आखिरी बार आया है। वह उससे शादी करने की बात कहने लगा। मना करने पर उसने जबरदस्ती उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उस पर तेजाब डाल दिया। उसने फोन करके अपनी मां को बुलाकर घटना की जानकारी दी, जो उसे सिविल अस्पताल में लेकर गई जहां उसकी हालत बिगड़ती देख डाक्टर ने उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया, वहीं आरोपी को पटियाला के अस्पताल में रैफर किया गया है। आई.ओ. सब-इंस्पैक्टर शाम लाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस पार्टी बयान कलमबद्ध करने जा रही है जिसके उपरांत ही वह विस्तृत जानकारी दे पाएंगे।

swetha