बस कंडक्टर ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 10:13 AM (IST)

खन्ना(सुनील): शहर में रहने वाली एक युवती ने क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर की बस पर बतौर कंडक्टर काम करते एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पीड़िता के अनुसार करीब 2 महीने पहले स्थानीय मार्कीट में उक्त युवक ने पीड़िता को आवाज लगाते हुए जल्दबाजी में उसके मोबाइल से अपने नंबर पर मिस काल कर दी थी। बाद में उसे मीठी बातों में फंसा लिया गया और शादी करने का वायदा करके दोस्ती को आगे बढ़ाया गया।  इसी बीच एक दिन उक्त युवक ने कार में उसे स्थानीय गांव में एक महिला के घर ले गया और वहां जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। एक बार फिर किसी अज्ञात जगह पर लेजाकर पीड़िता के साथ दोबारा यह घिनौनी हरकत की। उपरांत युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। किसी को बात बताने या पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। जिस पर युवती ने एस.एस.पी. ध्रुव दहिया के सामने पेश होकर लिखित शिकायत दी और इसकी जांच डी.एस.पी. खन्ना दीपक राय को सौंपी गई।

2 महीने से इंसाफ की गुहार लगा रही युवती
पीड़िता करीब 2 महीनों से पुलिस के पास इंसाफ की गुहार लगा रही है। इस दौरान वह कई बार डी.एस.पी. के आफिस जा चुकी है लेकिन हर बार उसे यही बात बोली जाती है कि जांच कर रहे हैं। इस कारण पीड़िता में पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष भी पाया जा रहा है।

शिकायत के बाद भी पीड़िता को धमकाया
शिकायत के बावजूद भी उक्त युवक ने युवती को फोन करके कई बार धमकाया। यही नहीं, फोन पर यह धमकी भी दी गई कि उसका मालिक काफी पहुंच रखता है। पुलिस के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उसका कुछ नहीं होगा। इन सभी धमकियों की रिकार्डिंग भी युवती के पास है।

डी.एस.पी. को सौंपे सभी सबूत
पीड़िता ने कहा कि केस से संबंधित सभी सबूत डी.एस.पी. खन्ना को सौंप दिए गए हैं। काल रिकाॄडग़ के बारे में भी पुलिस अधिकारियों को बता दिया गया था लेकिन अभी तक उसे इंसाफ नहीं मिल सका। पुलिस बिना किसी देरी के कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करे।

Vatika