सड़क हादसे में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 10:34 PM (IST)

खन्ना (सुनील): स्थानीय मैकडान्लड के पास हुए एक सड़क हादसे में एक स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एंबुलेंस 108 की सहायता से खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।     

मिली जानकारी के अनुसार संदीप सिंह (29) पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव अलौड़ आज जब रोजाना की तरह काम खत्म करने के उपरांत अपने स्कूटर पर खन्ना से अलौड़ जा रहा था तो जैसे ही वह उपरोक्त स्थान के पास पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर दे मारी।

जिसके फलस्वरूप वह बीच सड़क पर जा गिरा। इस हादसे में उसके सिर पर काफी गंभीर चोटें आईं है वहीं उसके शरीर के अन्य भागों में भी चोटें आई हैं। डाक्टरों ने आज सुबह उसका एक्सरे किया जाएगा के बाद ही इस बात की पुष्टि होगी कि उसे कोई फ्रेक्चर तो नहीं आया है। वहीं संबंधित आईओ ने घटनास्थल पर जाते हुए जानकारी हासिल की है।

Mohit