1.5 लाख लूटने वाले आरोपी को अदालत में किया पेश

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 10:47 AM (IST)

खन्ना (सुनील): पशु मंडी में एक व्यापारी से पिस्तौल के बल पर लगभग 1.5 लाख रुपए लूटने वाले गिरोह के एक सरगना को नाभा जेल से आज माननीय जज की अदालत में पेशी के दौरान लाया गया। इस दौरान माननीय अदालत के आस-पास पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार कथित आरोपी अमरीक सिंह मराडो व उनके अन्य साथियों के खिलाफ सदर पुलिस ने एफ.आई.आर. 104/16 आई.पी.सी. की धारा 397 के अधीन मामला दर्ज किया था, के उपरांत पुलिस ने &79बी का इजाफा करते हुए कथित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। उस समय पुलिस ने 5 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकत्र्ता सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जोङ्क्षगद्र सिंह निवासी साहनेवाल ने बताया था कि घटना वाले दिन कथित आरोपी जोकि संख्या में 5 थे, एक कार नंबर सी.एच. 01 ए.बी. 4567 पर सवार होकर देर रात मंडी में पहुंचे थे और यह सभी लोग हथियारों से लैस थे।

इन सभी लोगों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने चेहरे कपड़ों से ढक रखे थे। कथित आरोपियों ने कार से उतरते ही फायर करने शुरू कर दिए और इसी दौरान एक फायर ठेकेदार के हिस्सेदार हरभजन सिंह को लगा था। आनन-फानन की स्थिति में जैसे ही वह लोग जान बचाने की नीयत से भागने लगे तो कथित लुटेरों ने काऊंटर पर पड़े 1.5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे।पूछताछ के दौरान कथित आरोपी जोकि आज कल नाभा जेल में किसी केस के सिलसिले में बंद है, ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने ही खन्ना में लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिस संबंध में आज पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाते हुए माननीय अदालत में पेश किया, जहां से जज ने सुनवाई की अगली तारीख मुकर्रर कर दी। 

Vatika