डकैती की योजना बनाते 5 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 11:27 AM (IST)

खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना के एसएसपी ध्रुव दहिया के दिशा निर्देशों पर अपराधी तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच कथित आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए। पुलिस ने इन कथित आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 399, 402, 25-27-54-59 के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानेदार तेजा सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी गश्त के दौरान सर्विस रोड गांव राजगढ़ के मोड़ पर शक्की व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी तो इसी दौरान किसी खास मुखबिर ने सूचना दी कि राजवीर सिंह उर्फ रवि पुत्र जगतार सिंह निवासी राजगढ़ थाना दोराहा जोकि कत्ल केस में पैरोल पर आया है नामी गैंगस्टर है अपने घर में अकेला रहता है।

नवजोत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गुड़े थाना दाखा, बेअंत सिंह पुत्र अमरदीप सिंह निवासी मडिय़ानी थाना दाखा, परमिंदर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी ठक्करवाल, गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी मकान नंबर 6-92 पुरानी मंडी मुल्लांपुर दाखा जिला लुधियाना राजवीर सिंह रवि के घर गांव राजगढ़ में ठहरे हुए हैं। जिनके पास मारू हथियार (असला तथा रौंद) भी हैं। वे सभी आपस में इकट्ठे होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने तुरंत वहां रेड करके कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे 315 बोर की 2 बंदूकें तथा 12 बोर की 2 बंदूकें बरामद कीं। कत्ल केस में सजा काट रहा है मुख्यारोपी कथित आरोपी राजवीर सिंह रवि इस मामले में मुख्यारोपी है। उसने वर्ष 2011 में गांव के ही एक नौजवान का कत्ल कर दिया था। इस कत्ल केस में राजवीर रवि के साथ साथ उसके पिता जगतार सिंह तथा अजनौद गांव के एक नौजवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस केस में रवि लुधियाना जेल में सजा काट रहा है। वह इन दिनों पैरोल पर आया था तो डकैती की योजना बनाते कथित आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

Mohit