एस.पी. ने लिबड़ा साहीवाल डेयरी फार्म का किया दौरा

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 01:14 PM (IST)

खन्ना(कमल): पुलिस जिला खन्ना के एस.पी. (आई) जसवीर सिंह ने जी.टी. रोड स्थित लिबड़ा साहीवाल डेयरी फार्म गांव लिबड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देसी नस्ल की गाएं पालन और खेती विविधता को अपनाने वाले नौजवान किसान यादविन्दर सिंह की प्रशंसा करते कहा कि यह नौजवान का श्लाघायोग्य प्रयास है। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी को कृषि के साथ-साथ ऐसे सहायक धंधे अपना कर अपनी आर्थिकता को मजबूत करना चाहिए।

इस तरह के काम-धंधों में लगा व्यक्ति समाज में फैली कुरीतियों से दूर रहता हुआ सेहतमंद रहता है। यादविन्दर सिंह लिबड़ा ने बताया कि साहीवाल गाएं का दूध पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो बीमारियों के साथ लडऩे का सामथ्र्य रखता है। इस नस्ल की गाएं, इनके दूध और दूध से बने पदार्थों की भारी मांग रहती है। इस मौके सहायक थानेदार लाभ सिंह व नंबरदार जगरूप सिंह लिबड़ा उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News