ड्यूटी पर जा रहे कमांडो फोर्स के सिपाही की असाल्ट 47 चोरी

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 11:16 AM (IST)

खन्ना: ड्यूटी पर जा रहे कमांडो फोर्स 4 के 1 सिपाही की बस यात्रा के दौरान किसी ने असाल्ट-47 के साथ-साथ 100 जिंदा कारतूर, पुलिस वर्दी एवं चार मैगजीन चुरा लिए। वहीं पुलिस लापरवाही बरतने के आरोप में कथित आरोपी कांस्टेबल तस्वीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले को पुलिस गहनता से ले रही है, क्योंकि अगर यह चुराया गया सामान किसी शरारती तत्व के हाथ लग गया तो कुछ भी हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के साथ डी.जी.पी. पंजाब के निर्देशों पर पूरे राज्य के सिटी थानों से गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को मानने हेतु पुलिस मुलाजिमों की सुल्तानपुर लोधी में ड्यूटियां लगाई गई थीं, जिसके चलते उपरोक्त कथित आरोपी को भी ड्यूटी पर भेजा गया था। जहां एक ओर उसके सभी साथियों ने ड्यूटी खत्म करने के उपरांत अपने अपने हैड क्वार्टर में अपनी हाजिरी को यकीनी बना लिया था, वहीं दूसरी ओर फरलो मारने के उद्देश्य से कथित आरोपी तस्वीर हथियार साथ लेकर जिला बटाला में अपने घर चला गया था। 

इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने ड्यूटी पर न लौटने के उद्देश्य से जब उसके मोबाइल पर काल किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसी बीच आज जब वह बटाला से जालंधर लुधियाना होता हुआ वापस पटियाला जा रहा था तो खन्ना पहुंचने पर उसे इस बात का एहसास हुआ कि उसका बैग जिसमें उपरोक्त सामान था गायब है। घबराहट की स्थिति में खन्ना उतरने के उपरांत सामान खोजने के उद्देश्य से इधर-उधर भटकता रहा। जब उसके हाथ निराशा लगी तो घटना की सूचना अपने हैडक्वार्टर के साथ-साथ सिटी वन पुलिस को दी। पुलिस ने अपने स्तर पर भी काफी खोजबीन की। समान न मिलने की सूरत में यह मामला एस.एस.पी. के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के समक्ष लाया गया, जिनके निर्देशों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कथित आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत पूछताछ आरंभ कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News