नौजवान ने लगाया फंदा, मौत

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 10:37 AM (IST)

दोराहा(सूद): शहर में एक नौजवान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नौजवान की पहचान दशमेश अस्पताल के पास स्थित सेवक मैडीकल हाल के मालिक प्रभजोत सिंह पुत्र लेट खुशवंत सिंह उम्र तकरीबन 25 वर्ष के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार प्रभजोत सिंह पुत्र लेट खुशवंत सिंह पिछले दिनों से परेशान रहता था। जिस करके 30 जनवरी को उसने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यहां यह वर्णनीय है कि मृतक नौजवान प्रभजोत सिंह के पिता खुशवंत सिंह शहर के गण्यमान्य व्यक्ति होने के नाते एक समाज सेवी भी थे। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना भेज दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News