दहेज में रुपए व कार न देने पर पत्नी को घर से निकाला, पति के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 11:30 AM (IST)

खन्ना : पुलिस ने शिकायतकर्त्ता समा बेगम पत्नी उस्मान कुरैशी निवासी गुरु तेग बहादर नगर नजदीक पंडित राम मूर्ति मार्ग खन्ना की शिकायत पर कथित आरोपी उस्मान कुरैशी उर्फ उस्मान शेख पुत्र फहीम हस्न नजदीक सट्ठा बाजार हाजी सिधी वाली गली नजदीक फ्रैंड बेकरी मालेरकोटला के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 406, 498ए, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्त्ता अनुसार उसका निकाह 22 जुलाई, 2017 को जंझ घर गुरु तेग बहादर नगर में मुस्लिम रीति-रिवाजों मुताबिक उस्मान कुरैशी उर्फ उस्मान शेख पुत्र फहीम हस्न नजदीक सट्ठा बाजार हाजी सिधी वाली गली नजदीक फ्रैंड बेकरी मालेरकोटला से हुआ था। निकाह पर शिकायतकर्त्ता के मायके परिवार ने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च किया था। निकाह के समय सोने का हार, सोने के कांटे, सोने की अंगूठियां, चांदी की पंजेबें, शिकायतकर्त्ता की ननद राबिया को सोने के कांटे, चांदी की पंजेबें, उस्मान कुरैशी को सोने की चेन, सोने की अंगूठी, ससुर को सोने की अंगूठी दी गई थी। सास फरीदा को सोने के कांटे, चांदी की चैनी दी गई थी। निकाह के समय ससुराल वालों को स्त्री धन के तौर पर फ्रिज, ए.सी., वाशिंग मशीन आदि सुपुर्द किया गया था।

निकाह के समय शिकायतकर्त्ता अपने पति व ससुराल वालों समेत इकट्ठे रहने लगे लेकिन निकाह से कुछ समय बाद ही शिकायतकर्त्ता की अपने ससुराल परिवार से अनबन रहने कारण शिकायतकर्त्ता तथा उसका पति ससुराल परिवार से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगे। उसका पति उसे कम दहेज लाने के ताने देते हुए तंग परेशान करने लगा। उससे 5 लाख रुपए तथा आल्टो गाड़ी की मांग करने लगे। निकाह के समय दिया दहेज का सामान उसे प्रयोग नहीं करने दिया जाता था। दिनांक 29 जुलाई 2021 को शिकायतकर्त्ता के पति ने उसे घर से निकाल दिया। उसके मायके वालों ने उसके पति को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उन्होंने एक शिकायत पुलिस के पास दी।

शिकायत की पड़ताल के दौरान दोनों पक्षों को बुलाया गया। पुलिस ने अपनी पड़ताल में पाया कि शिकायतकर्त्ता अपने पति के साथ अलग रहती थी जिसके चलते उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे तंग परेशान करना नहीं पाया गया। केवल उसके पति द्वारा उसे दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करना पाया गया। जिसके चलते पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया। एस.एच.ओ. अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कथित आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी तलाश की जा रही है। कथित आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash