10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2019 - 10:12 AM (IST)

खन्ना: पुलिस ने 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकत्र्ता कंचन कोरिया पत्नी अशोक कुमार निवासी रणजीत नगर नजदीक वॉलीबाल क्लब मालेरकोटला रोड खन्ना ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से दमन ब्यूटी स्कूल न्यू बैंक कालोनी खन्ना में काम कर रही है। जहां पर उसकी पहचान गुरप्रीत कौर के साथ हुई थी और वह उसकी अच्छी सहेली बन गई थी।

गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसने कथित आरोपी महिला से 1000 रुपए लेने हैं और वे दोनों अपनी एक्टिवा पर सवार होकर उसके घर चली गई। जहां पर कथित आरोपी महिला ने शिकायतकत्र्ता को बताया कि उसके पास एक ऐसी शक्ति है जिसके बल पर वह दबा हुआ खजाना निकाल सकती है। तभी उसने बताया कि उसके घर के  पास जो पीपल का पेड़ है, के नीचे काफी बड़ा खजाना दबा हुआ है, जिसे वह दैवीय शक्ति के माध्यम से निकाल सकती है। शिकायतकत्र्ता उसकी बातों में आ गई और उसने अपने बेटे दमन के सामने 2 लाख रुपए देते हुए एक लाख रुपए का बिजली का सामान दुकान से दिलवा दिया। 

इसी बीच कुछ दिनों के उपरांत महिला ने शिकायतकत्र्ता को बताया कि जिस जगह खजाना दबा हुआ है उस जगह पर नाग देवता पहरा दे रहे हैं, जिसके लिए उसे 7 लाख रुपए और देने पड़ेंगे। उसकी बातों में आकर उसने उसे 7 लाख रुपए और दे दिए। इतनी रकम लेने के उपरांत भी जब उसने फिर से 5 लाख रुपए की मांग की तो उसकी शिकायत पुलिस को की गई जिसके चलते पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। यह शातिर महिला पिछले काफी समय से पुलिस के साथ आंख-मिचौली खेल रही थी। थानेदार तरविंद्र कुमार ने उसे आज स्थानीय कचहरी परिसर के पास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के उपरांत नाभा जेल भेज दिया।

Vatika