संदिग्ध हालात में सरहिंद नहर में कूदा युवक

punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 11:25 AM (IST)

खन्ना : शहर के मालेरकोटला रोड स्थित गुरु हरिकृष्ण नगर का रहने वाला एक युवक संदिग्ध हालातों में सरहिंद नहर में कूद गया। उसकी कार नहर किनारे से मिली है। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश आरंभ कर दी गई थी, वहीं पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार अनमोलदीप सिंह (25) पुत्र गुलबहार सिंह निवासी गुरु हरिकृष्ण नगर खन्ना वीरवार को चंडीगढ़ में अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। शुक्रवार को वह अपनी कार में चंडीगढ़ से वापस खन्ना आ रहा था। परिवार वालों ने उसे फोन पर पूछा कि कहां है तो उसने बताया कि सरहिंद के पास आ गया है आधे घंटे में घर आ जाएगा। इसके बाद अनमोलदीप का फोन बंद आता गया।

शाम को परिवार वालों को सूचना मिली कि उसकी कार नहर किनारे जंडाली गांव के पास खड़ी है तो वे मौके पर गए। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी थी। गोताखोरों ने उसे बचाने की कोशिश की थी, तब तक काफी देर हो गई थी। अनमोलदीप के पिता गुलबहार सिंह ने बताया कि उन्होंने फतेहगढ़ साहिब थाना की पुलिस को सूचित कर दिया है। गोताखोरों की मदद से वह अनमोल की तलाश कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News