...तो मुलाजिम ही निकला लाख से ज्यादा रुपए गबन करने वाला
punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2017 - 07:37 AM (IST)

सादिक (परमजीत): यहां से थोड़ी दूर गांव मराढ़ में बने सेवा केंद्र में 6 नवम्बर की रात चोरों की तरफ से लाखों रुपए की नकदी और सभी कीमती सामान के अलावा लगे कैमरे और डी.वी.आर. चोरी कर लेने के मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब इसी सेवा केंद्र के कर्मचारी से शिकायत में लिखाए गए रुपए बरामद करने में सादिक पुलिस ने सफलता प्राप्त कर ली।
थाना प्रमुख गुरजंट सिंह ने बताया कि सेवा केंद्र मराढ़ के आप्रेटर सतनाम सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी बीहलेवाला ने खुद आकर दर्खास्त दी थी कि रोज की तरह जब वह ड्यूटी पर गया तो सेवा केंद्र का बाहरी ताला टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो करीब सारा सामान और नकदी गायब था। अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से सेवा केंद्र में से एल.सी.डी., सी.पी.यू, पिं्रटर, स्टैपलर, 2 कैमरे, डी.वी.आर. और 1 लाख 62 हजार 700 रुपए नकदी चोरी कर लिए गए।
जांच के उपरांत जब सख्ती के साथ कर्मचारी से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने ही इस चोरी को अंजाम दिया है। इससे पहले सादिक पुलिस ने धारा 457, 380 के अंतर्गत केस दर्ज किया था जब कि अब सेवा केंद्र के अधिकारियों संजीव शर्मा और गुरप्रीत सिंह के बयानों पर जुर्म में विस्तार करते हुए सतनाम सिंह के खिलाफ धारा 408 और 182 के अंतर्गत केस दर्ज करके कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। केस की जांच में ए.एस.आई. कुलदीप सिंह कोकरी, ए.आई. हरिन्द्र सिंह संधू, मुख्य मुंशी लाभ सिंह भी उपस्थित थे।