ढाई करोड़ की हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 07:06 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने 2 तस्करों को ढाई करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंधी आज एस.टी.एफ. लुधियाना-फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 तस्कर हैरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं, जिस पर तुरंत कारवाई करते हुए उन्होंने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को 460 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपए की कीमत बताई जा रही है। 

Mohit