अफीम सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 02:42 PM (IST)
लुधियाना (स.ह): पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बलजीत कौर व सर्बजीत कौर माॅडल टाऊन के कमला नगर की रहने वाली हैं। बलजीत के पास से 260 ग्राम व सर्बजीत के पास से 250 ग्राम अफीम जब्त की गई है।
बलजीत को कमला नगर व सर्बजीत को अब्दुल्लापुर बस्ती से शुक्रवार को पकड़ा गया। दोनों महिलाएं पुलिस को देखकर घबरा गईं और अफीम फैंक कर भागने लगी पर उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों पर अलग-अलग केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।