सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हत्या मामले के आरोपियों पर जेल में हमला

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 01:45 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): सेंट्रल जेल में पिछले 1 सप्ताह के भीतर किसी बात को लेकर या रंजिश के चलते बंदियों पर हो रहे हमलो की घटनाओं को रोकने में जेल प्रशासन असफल साबित हो रहा है। इसी कड़ी में रंजिश के चलते हत्या के आरोप में कुछ दिन पहले जेल गए हवालातियों पर नुकीली वस्तुओं से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्हें इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया। सिविल अस्पताल में घायल हवालाती अभिषेक ने सिर व साहिल ने पीठ पर चोटों के निशान दिखाते हुए पत्रकारों को बताया कि कुछ बंदियों ने रंजिश के चलते उनके ऊपर नुकीली वस्तुओं से हमला करके गंभीर रूप से घायल किया है। अभिषेक के सिर पर आठ टांके लगाए गए। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक युवक की हत्या कर दी गई थी जिसके चलते उक्त आरोपियों को धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash