अमरनाथ यात्री की उपचाराधीन तस्वीर सामने आने से शिव भक्तों में आक्रोश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 11:59 AM (IST)

लुधियाना(स्याल): रविवार सायं लुधियाना से अमरनाथ गए यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हादसे संबंधी चित्रों को लेकर यात्रियों के परिवारों एवं संबंधियों में जम्मू-कश्मीर प्रशासन के विरुद्ध रोष पाया जा रहा है।

लुधियाना के मोचपुरा बाजार के शॉल व्यापारी हरीश कपूर के संरक्षण में यह बस लुधियाना से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुई थी। वह स्वयं जख्मी हालत में श्रीनगर के अस्पताल में उपचाराधीन है। अनेक बार जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारियों से सम्पर्क करने के बावजूद कोई स्टीक जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई। 

प्राचीन संगला शिवाला के महंत नारायण पुरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन का कत्र्तव्य बनता है कि घटना की स्पष्ट जानकारी यात्रियों के परिजनों को उपलब्ध करवाई जाए। जम्मू-कश्मीर संवेदनशील रा’य होने के कारण किसी भी अनहोनी घटना की आशंका से सभी परिवार विचलित हैं। महंत नारायण पुरी ने कहा कि श्री अमरनाथ के प्रति यात्रियों के अतिरिक्त अन्य शिव भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। अत: प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। 

Vatika